गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के आवरा ढलान के समीप शनिवार दो पुलिस वाहन बस और बोलेरो के बीच हुए भीषण टक्कर में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घटना के बादा वहां मौजूद लोगों ने सभी घायल पुलिस कर्मी को वाहन से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां कई पुलिस कर्मियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर जिला के वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची या अन्य जगह भेजने की बात कही।
यह है घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बोलेरो में बैंक अधिकारी सहित कई पुलिस के जवान महुआटांड बैंक का कैश लाने जा रहे थें। तभी सिमडेगा की तरफ से प्रशिक्षण देने नेतरहाट गए पुलिस के जवानों को लाने के लिए जिला पुलिस विभाग का एक बस तेज गति से आ रही थी। तभी घाघरा थाना क्षेत्र के आवरा ढलान के समीप दोनों में आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिससे कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
दो पुलिस वाहनों के बीच भीषण टक्कर में आधा दर्जन जवान घायल, कई की हालत गंभीर
0
Share.