शपथ ग्रहण से पूर्व डोनाल्ड ट्रंप ने कही बड़ी बात

0
fastlive news

एजेंसी : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। उन्होंने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में वे अमेरिका को पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली और महान बनाने की दिशा में कार्य करने जा रहे है। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण के पूर्व संध्या पर देश वासियों को सबोधित करते हुए इतना कहा कि वे अपने देश में वर्षों से एक असफल,  भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के जो शासनकाल है उसे खत्म करने की दिशा में कार्य करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले खुशहाल अमेरिका के लिए व फिर से अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, गरिमा और देश के गौरव का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे है। इस तरह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में साफ शब्दों में देशवासियों की इतना कहा कि आने वाले दिनों में वह अपने देश की पहले से भी कहीं अधिक महान और शक्तिशाली देश बनाएंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!