
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय रब्बी कर्मशाला बाघमारा प्रखंड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, कर्मशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी धनबाद असीम रंजन एक्का मौजूद थे, कर्मशाला में उपस्थित कृषक मित्रो एवं किसानों को बताया गया की फसलों के रखरखाव हेतु ग्रामीणों को कैसे जागरूक करना होगा ताकी खेती को बढ़ावा मिल सके, प्रमुख ने कृषक मित्रों से कहा यदि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को लेकर किसी तरह की समस्याएं आ रही है तो हमें अवगत कराएं शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जायेगा, मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी रेणुबाला, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनबाद अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंकर बैठा आदि मौजूद थे|