जयकारों से गूंजा डुमरी क्षेत्र

0
fastlive news

धनबाद : गुरु नानक देव जी के 557वें जन्मोत्सव पर शनिवार को डुमरी चार नंबर गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
सिख समुदाय के श्रद्धालुओं द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन पूरा क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल दिख रहा था। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पांच प्यारे हाथों में निशान साहिब लेकर सबसे आगे चल रहे थे। बाबा जी की पालकी को आकर्षक ढंग से फूलों से सजी गाड़ी में विराजमान किया गया था। पालकी के पीछे स्त्री सत्संग की महिलाएं गुरुवाणी के शब्दों का गायन करते हुए चल रही थीं।
नगर कीर्तन के दौरान निरवेल खालसा गतका ग्रुप जामाडोबा की टीम ने हैरतअंगेज शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा डुमरी क्षेत्र गूंजता रहा।
डुमरी दो नंबर में सनी एंटरप्राइजेज की ओर से संगत के बीच मिठाई, चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। डुमरी तीन नंबर में अमरदीप सिंह की पत्नी अमृत कौर ने अपने आवास के पास नगर कीर्तन को रोककर पांच प्यारों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाई। उन्होंने बाबा जी की पालकी के समक्ष नमन किया। डुमरी तीन नंबर कमेटी की ओर से भी नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं डुमरी दो नंबर कमेटी ने भव्य स्वागत करते हुए संगत के बीच चना प्रसाद, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की। नगर कीर्तन डुमरी दो नंबर, डुमरी तीन नंबर, कोऑपरेटिव कॉलोनी और भुवनेश्वर चौक होते हुए वापस डुमरी चार नंबर गुरुद्वारा पहुंचा। वहां गुरु महाराज के नाम की अरदास की गई। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया।

 

दिल्ली से आए पंजाब के गायक मनप्रीत सिंह ने ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा’ शब्द प्रस्तुत किया। वहीं डुमरी की अमनदीप कौर ने ‘चिम चिम वरसे अमृत तार, गुरु नानक ने लिया अवतार’ तथा कुलदीप सिंह और तरसेम सिंह ने ‘मेरा सतगुरु फूल गुलाब दा, मैं केड़े गमले लगावां’ जैसे शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन को सफल बनाने में सतपाल सिंह बिट्टू, जीत सिंह, जसवंत सिंह, गुरमुख सिंह, शीतल सिंह, जसपाल सिंह, गुरभेज सिंह, अमरीक सिंह, मंगल सिंह पत्रकार, बलजीत सिंह मोनू सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news