
Report by : PREM
बाघमारा : बाघमारा स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर के समीप में लगे हुए जलापूर्ति योजना के पंप हाउस के मोटर में तकनीकी खराबी आ जाने से क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई है, जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन पंप मिस्त्रीयों ने डीप बोरिंग में लगे मोटर को निकालने का काफी प्रयास किया, परंतु डीप बोरिंग में धंसा हुआ मोटर निकाला नहीं जा सका, मालूम हो कि पिछले बार भी मोटर निकाले नहीं जाने के बाद स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो के मदद से नया मोटर लगाया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू हुआ था, जलापूर्ति योजना समिति बाघमारा के सचिव दिनेश ठक्कर ने बताया कि जबतक डीप बोरिंग में फंसे मोटर को निकाला नहीं जायेगा, तबतक क्षेत्र में जलापूर्ति संभव नहीं है, मोटर डीप बोरिंग में फंसा हुआ है, बुधवार को मिस्त्रीयों के द्वारा अथक प्रयास के बाद मात्र दो पंप बाहर निकाला जा सका, पेच बारह पंप अंदर फंसा हुआ है, मोटर नहीं निकाले जाने की स्थिति में नया डीप बोरिंग कराने की स्थिति उत्पन हो गई है, अभी मोटर नहीं निकलने के कारण जिस कारण क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू होने में काफी दिक्कतें हैं, मालूम हो कि बाघमारा क्षेत्र के हर गली-मुहल्ले में उक्त जलापूर्ति योजना के द्वारा जलापूर्ति की जाती है, मंगलवार के दिन से मोटर में आयी गड़बड़ी के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बाघित हो गई है, जिस कारण बाघमारा के हजारों लोगो के समक्ष पानी की घोर समस्या उत्पन हो गई है, बाघमारा के जलसंकट से प्रभावित लोगो की निगाहें पुनः एकबार विधायक ढुल्लू महतो की ओर है, लोगों को भरोसा है की विधायक की मदद से ही इस जलसंकट से छुटकारा पाया जा सकता है, बाघमारा के लोग इस समस्या को लेकर विधायक ढुल्लू महतो से मिलकर समस्या के निदान की मांग करने का निर्णय लिया है|(फास्टलाइव न्यूज़).
