
धनबाद : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने रविवार को कोलाकुसमा उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कमरा के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं पर्याप्त कक्षाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मौके पर सरायढेला मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह, मोती महतो, अरविंद सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।