
बाघमारा : बाघमारा पुलिस अनुमंडल आर्थिक अपराधियों के गिरफ्त में है, कतरास के रामकनाली एवं लोयाबाद आदि क्षेत्र के बाद बीसीसीएल का बरोरा एवं ब्लॉक दो क्षेत्र में आर्थिक अपराधियो ने अपने पाँव पसार दिए है, जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि ब्लॉक दो के केशरगढ साइडिंग मे नकाबपोश अपराधियों ने वहां ड्यूटी में तेनात मजदूरो को रिवाल्वर का भय दिखाकर करीब पचास हजार का अल्युमिनियम व कॉपर युक्त केबल लूट लिया, बताते है अपराधियों ने रात्रि ढाई बजे के आसपास फिडर ब्रेकर के स्टोर रूम मे धावा बोला, ड्यूटी मे तैनात बीसीसीएल कर्मी संतोष कुमार, तुलसी ठाकुर, संतोष कुमार राम, उमेशचंद्र रजवार एंव लखन नोनिया के अलावा ट्रांसपोर्ट कंपनी के सेलपीकर मजदूर दामोदर महतो, मनोज बेलदार, मनोज कुम्हार, सरयू रविदास, गुल्लू चौधरी एंव नरेश महथा को रिवाल्वर का भर दिखाकर बंधक बना लिया, इसके बाद फिडर ब्रेकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे बेशकीमती केबल व मशीनों पाट्र्स पुरजे लूट लिया, इसी बीच साइडिंग मे कोयला गिरा रहे हाइवा चालक व खलासी के साथ अपराधियों ने मारपीट भी किया, साइडिंग के मजदूरो ने बताया कि करीब 25 की संख्या मे आये आपराधी आये थे, अपराधियों ने इस दोरान कर्मियो से मोबाइल भी छिन लिया, इस लूटपाट की घटना से साइडिंग के कर्मियो में दहशत है, सुरक्षा की मांग प्रबंधन से कर्मियो ने की है|