
बाघमारा : विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बाघमारा के द्वारा मंगलवार के दिन बाघमारा प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव नारायणपुर ईमली टोला स्थित विद्यालय मे पचास बच्चों के बीच पाठ्य-सामग्री व मिठाई
आदि का वितरण किया। इस मौके पर क्लब द्वारा विद्यालय के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने बच्चों को साक्षरता दिवस का महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसएन राय, मुकेश राय, डॉ राजेंद्र प्रसाद, दिलीप अग्रवाल, निगम कुमार, डॉ सौरभ सहित विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे ।