
कतरास : ईस्ट बसूरिया कोलियरी स्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया बेठक में श्रम कानून, मजदूर विरोधी नीति को वापस के लिए संगठात्मक विचार किया गया। बेठक की अध्यक्षता दुलाल चंद बावरी ने की। बैठक में क्षेत्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू के नेतृत्व में 06 अक्टूबर को विशाल जुलूस के साथ ईस्ट बसूरिया ऑफिस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भोला चौहान ,उमा राम, गोपाल दत्ता, मनोज कु रवानी, बिशेशवर साव,डगरु बावरी, चिंटू मंडल, भगतु गोप,नन्द कु भुइयां,अकबर अली,दीनानाथ पासवान, मुबारक हुसेन,रामजी भुइयां, जून मांझी,दिनेश चौहान ,सेखर मोदी , अक्षय आदि शामिल थे।