ब्लॉक 2 क्षेत्र : नियोजन की मांग को लेकर महिला सपरिवार धरने पर बैठी

0
fastlive news

बाघमारा : एटक के बैनर तले माटिगढ़ लालबंगला निवासी सुमित्रा देवी सपरिवार बीसीसीएल ब्लॉक 2 के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष गुरुवार से नियोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है। शुक्रवार को भी सुमित्रा का धरना जारी है। सावित्री देवी ने बताया ससुर स्व धुरवा साहू जमुनिया वाटर प्लांट में कार्यरत थे। 2006 में उनका देहांत हो गया। जिसके बाद अनुकम्पा के आधार पर पति मनीराम साहू ने नियोजन के लिए स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को आवेदन दिया। लेकिन प्रबंधन के शिथिल रवैया के कारण नियोजन देने की समयावधि लंबी होती चली गई और नियोजन मिलने से पहले ही 2012 में पति मनीराम साहू की भी मौत हो गई। 2012 में यूनियन प्रतिनिधियों के प्रयास से सुमित्रा साहू के नियोजन को लेकर प्रबंधन से सहमति भी बनी। साथ ही कागजी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दिया गया। आठ वर्ष गुजर जाने के बाद भी सुमित्रा को अबतक नियोजन नही मिला। सुमित्रा ने बताया कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रही है परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए बाध्य होकर ब्लॉक 2 क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष सपरिवार अनिश्चिकालीन धरना पर बैठना पड़ा।

ब्लॉक 2 क्षेत्र : नियोजन की मांग को लेकर महिला सपरिवार धरने पर बैठी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news