कतरास में दो मंजिला मकान गिरा, दो घायल, एक की मौत

0
fastlive news

बाघमारा : कतरास स्थित भगत मुहल्ला गुरुवार शाम दो मंजिला मकान आचानक भरभरा कर गिर गया। घटना से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। वही मकान में रहने वाले प्रदीप गुप्ता, पत्नी बॉबी देवी, पुत्र सुभांशु मलबे में दब गए। काफी मशक्कत के बाद प्रदीप, सुभांशु को घायलावस्था में मलबे से बाहर निकाला गया। वही बॉबी को भी मलबे से बाहर निकाला गया। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल प्रदीप और सुभांशु का इलाज चल रहा है। वही घटनास्थल पर मलबे को हटाने में आसपास के लोग, निगम कर्मी एवं बीसीसीएल के कर्मी भी जुटे हुए थे। धनबाद एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, सीओ कमल किशोर सिंह, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, समेत बीसीसीएल के कई अधिकारीगण घटना स्थल का मुआयना किया।

कतरास में दो मंजिला मकान गिरा, दो घायल, एक की मौत

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news