
बाघमारा : श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल सिनीडीह का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को चिटाही में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो से मिलकर उन्हें सामुदायिक भवन सह चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए एक ज्ञापन दिया। सांसद ढुलू महतो ने संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कु को फ़ोन कर उचित पहल करने को कहा। सांसद ने कहा कि हर हाल में 24 नवंबर को सिनीडीह में चित्रगुप्त मंदिर का शिलान्यास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप चित्रांश बंधु लोग इसी तरह सक्रिय हो कर लगे रहें तो जल्द दो महीने के भीतर चित्रगुप्त मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद महापरिवार के प्रतिनिधि मंडल बाघमारा में अंचल अधिकारी गिरजा नंद किस्कु को भी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक धीरेन लाला, बासुकीनाथ लाला, प्रशांत दयाल, उमेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, महासचिव समीर कुमार लाला, सचिव सुजीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय कुमार लाला, सोनु श्रीवास्तव, चन्दन श्रीवास्तव शामिल थे।