शहीद कभी मरते नही : विधायक मथुरा प्रसाद

0
fastlive news

कतरास : शहीद शक्तिनाथ महतो गरीब, शोषित और वंचितों के ऐसे आवाज थे। जिसके गर्जना से माफिया तत्व के लोग कांपते थे। माफिया तत्वों ने शक्तिनाथ महतो के आवाज को दबाने की तरह की कोशिश की थी। जब सभी कोशिशों में नाकाम रहे तब अंत में उनकी हत्या करा दी गई। उक्त बातें टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने टाटा सिजुआ 12 नंबर में शहीद शक्तिनाथ महतो के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही । आगे विधायक मथुरा ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं। आज भी उनकी आवाज लोगो के दिल में गूंज रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार चौतरफा विकास के पथ पर अग्रसर है।
पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड के शहीदों का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे।
भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि शक्ति के शहादत के बाद जनता ने एकजुट होकर माफियाओं को क्षेत्र से खदेड़ दिया और इलाका आज पूरी तरह से माफिया-मुक्त है। जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कार्यक्रम का अध्यक्षता की। तथा शहीद शक्ति के द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत प्रकाश डाला। संचालन शक्ति कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद व प्रो. मनोज महतो ने की ।

शक्ति शिक्षण संस्थान के बच्चों ने कुडमाली, नागपुरी, झूमर और खोरठा लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत की। सभा को महादेव हांसदा, वीरेंद्र रवानी, शंकर किशोर महतो, अनवर मुखिया आदि ने संबोधित किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news