डिप्टी मैयर ने पीओ से की वार्ता

0
fastlive news

धनबाद :   विस्थापन और पुर्नवास के मुद्दे को लेकर कनकनी कोलियरी कार्यालय में धनबाद डिप्टी मैयर अरुन कुमार चौहान और कोलियरी अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने विस्थापितों को बेलगड़िया जाने की बात कही। पी ओ ने कहा कि वहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। पीओ के इस प्रस्ताव को डिप्टी मेयर सहित मौजूद विस्थापित  ने मानने से इंकार कर दिया। इस पर विस्थापित लोगों ने कहा कि उन लोगों को सोचने का मौका दिया जाए। डिप्टी मेयर ने सुझाव में कहा कि  08 लाइन के किनारे जो जमीन है वह  विस्थापित को दिया जाए या फिर सिजुआ क्षेत्र के पास नवनिर्मित आवास आवंटित कर दिया जाए। कोलियरी प्रबंधन इन दोनों प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही। वहीं  प्रबंधन ने सड़क के किनारे कनकनी 4 नंबर से हनुमान बाजार तक लाइट की व्यवस्था करने, दुर्गा एवं काली मंदिर की मरम्मत कराने की मांग को मान लिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ धीरज कुमार सिन्हा,प्रबंधक रोहित कुमार तथा प्रेम कुमार,विस्थापितों की ओर से डिप्टी मेयर अरूण कुमार चौहान ,संजय पंडित,पप्पू अहमद ,शिबू मंडल ,दीपक सिंह ,रवि यादव ,मनोज बैद , ,राहुल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news