आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित

0
fastlive news

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एक समारोह का आयोजन कर स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया। समारोह में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग , जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने 15 आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा शिक्षक) कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में सुमन कुमारी, प्रसन्ना कुमार मंडल, बलराम महतो, गौतम कुमार महतो, गजाला रूही, विनीता कुमारी, निखत यास्मीन, शम्मा प्रवीण, जन्मेजय महतो, गीता कुमारी, नकुल चंद्र महतो और नरगिस जहां को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में मनोज कुमार रवानी, प्रवीण कुमार लाल दास और शांति कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news