
लखनऊ : भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाकुंभ के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यूपी के प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ के भव्य महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संगम में डुबकी लगाने के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद वह अक्षय वट और हनुमान जी की दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। इस पावन भूमि पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मुख्य रूप से उपस्थित थे । कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्षय वट तथा हनुमान जी की दर्शन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बाद संध्या चार बजे तक दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।