
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिन 14 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है उनमें से दो नक्सलियों का शव सुरक्षाबलों ने सोमवार की शाम को ऑटोमेटिक हथियार के साथ बरामद किया था। लेकिन इन बरामद दो नक्सलियों के अलावा अन्य 12 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बरामद किया है। जिन नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है उनमें से कई ईनामी नक्सली बताए जा रहे है। कहा जा रहा है कि उडीसा के चीफ नक्सली चलपती के उपर करीब एक करोड़ रूपये के इनाम रखा गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा इस मुठभेड में चीफ नक्सली चलपती को भी ढेर किए जाने की खबर है।