
बाघमारा : बरोरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बलिराम चौहान ने राज्य मुख्य सचिव को पत्र लिख कर पंचायत के विकास लिए राज्य आकस्मिक निधि या राज्य वित् आयोग द्वारा विकास राशि की मांग की है, चौहान का कहना है की त्रिस्तरीय चुनाव के तहत झारखण्ड में पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव हुआ, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों को न कोई अधिकार मिला और नही पंचायत के विकास के लिए पंचायत समिति सदस्यों को राशि मिली, ऐसे में पंचायतो का सर्वांगीण विकास की गति धीमी होना स्वाभाविक है|