बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा

0
fastlive news

बाघमारा। शास्त्री नगर, जमुआटांड़ में शुक्रवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ के अवसर पर सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में हिमालय बद्रीनाथ के सुविख्यात कथा वाचक एवं राष्ट्रीय संत ब्रह्मर्षि डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों के अनुसार, कथा का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु की इच्छा तक कथा वाचन होगा। वहीं, 28 नवंबर को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ चारों धाम से पधारे संत-महात्माओं का पूजन, महाप्रसाद वितरण एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान पं. मनदीप शास्त्री एवं श्रीमती प्रीति पाण्डेय है। आयोजन समिति एवं इस धार्मिक कार्य में शामिल संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ मुकेश राय ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार तथा इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने और इस पावन धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन