एप्पल जल्द ही स्मार्ट स्पीकर की लॉन्चिंग करेगी

0
fastlive news

नई दिल्ली : एपल  की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने सीरी  बेस्ड स्मार्ट स्पीकर की लॉन्चिंग को अगले साल तक के लिए टाल रही है, होमपोड स्पीकर की घोषणा जून में की गई थी, उस वक्त इसके लॉन्च की तैयारी दिसंबर की थी. ऐपल ने कथित रूप से कहा है कि उसे इसमें सुधार के लिए अभी और वक्त चाहिए, खबर के मुताबिक, द वर्ज ने ऐपल के प्रवक्ता के हवाले शुक्रवार देर रात को प्रकाशित खबर में कहा, ‘हम लोगों को होमपैड का अनुभव लेने के लिए इंतजार कराना नहीं चाहते, जो घर के लिए ऐपल का स्मार्ट स्पीकर है, लेकिन हमें इसे अपने ग्राहकों के लिए तैयार करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए, पहले इसे दिसंबर में बाजार में उतारने की तैयारी की गई थी, लेकिन अब टेक्नोलॉजी दिग्गज का कहना है कि वह अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में इसे 2018 की शुरुआत में उतारेगी, ऐपल होमपैड में हाई लेवल साउंड सिस्टम ‘सोनोस’ और एमेजन इको और गूगल होम जैसे स्मार्ट अस्सिटेंट की सुविधा होगी, होमपैड की सुरक्षा फीचर के बारे में कंपनी का कहना है, ‘यह डिवाइस हमेशा ही सिरी बोलने पर सुनेगा, इससे कोई भी सूचना ऐपल के सर्वर तक तब तक भेजी नहीं जाएगी, जब तक ऐसा करने के लिए बोलकर कमांड ना दिया जाए.’ द वर्ज के मुताबिक, इससे जो भी सूचना भेजी जाएगी, वह एनक्रिप्टेड होगी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news