
बाघमारा : झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं सृजन फॉउंडेशन द्वारा पंचायत सचिवालय कांड्रा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, बाल कल्याण समिति के बैंच मजिस्ट्रेट अनिल सिंह, शंकर रवानी, बीस सुत्री के अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, मुखिया चक्रधारी महतो, परमेश्वर रवानी, महिला पर्यवेक्षिका लीला रवानी ने संयुक्त रूप शिविर का उदघाटन दीप प्रजवलित कर किया, प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी सेविका, समिति के सदस्यों ने भाग लिया, सृजन फॉउंडेशन के गौतम हलदर ने ग्राम बाल संरक्षण समिति के अधिकार ओर कार्यो को विस्तार से बताया, प्रशिक्षण के माध्यम से पंजी निर्धारण, नियमित बैठक, ट्रेकिंग पंजी, बिषम परिस्थिति के बच्चों का चयन आदि की जानकारी दी गई, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महुदा थानेदार हरि किशोर मंडल ने कहा कि बास्तव में अगर गावं में बाल संरक्षण समिति मजबूत होकर काम करेगा तो समाज से बाल विवाह, बाल मजदूर, जैसे समस्या का समाधान हो सकता है, बीस सूत्री के प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, इनके बेहतरी के लिए बाल संरक्षण समिति को पूरा सहयोग दिया जाएगा, प्रशिक्षण शिविर को सीसीडब्लू के अध्यक्ष अनिल सिंह, मुखिया सम्पद घोसाल, आदर गयाली,लीला रवानी, सुरेंद्र पासवान, शिवाकर महतो, ममता रवानी, लक्ष्मी तिवारी, चाइल्ड लाइन के शंकर नापित आदि ने संबोधित किया, प्रशिक्षण शिविर का संचालन शंकर रवानी एवं धन्यबाद ज्ञापन सुषमा देवी ने किया|