
लोयाबाद : सेन्द्र वर्क शॉप के समीप एनएच 32 कतरास-धनबाद मुख्य सड़कमार्ग पर गुरुवार को शाम करीब 7:30 बजे हाइवा गाड़ी और स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, घटना के बाद हाइवा चालक मौके से हाइवा गाड़ी छोड़ फरार हो गया, वही स्कॉर्पियो के चालक डब्लू सिन्हा को चोट आई है, सिन्हा को लोयाबाद हॉस्पिटल चिकित्सा के लिये भेजा गया है, चिकित्षकों ने बेहतर इलाज के लिए सिन्हा को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, वही मौके पर लोयाबाद थाना की पुलिस पहुची और स्कॉर्पियो को अपने साथ थाना ले गई|