बाघमारा में बंद पड़ी जलापूर्ति शीघ्र शुरु होगी

0
fastlive news

 बाघमारा : बाघमारा में पिछले एक पखवारे से ठप पड़ी जलापूर्ति के शीघ्र शुरु होने की आशा है। विदित हो कि बाघमारा के नागरिको की पहल पर विधायक ढुल्लू महतो के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर बाघमारा के समीप लगाये गये जलापूर्ति स्थल पर कुछ दिनों पूर्व नया डीप बोरिंग कराया गया, इस सम्बन्ध में जलापूर्ति संचालन समिति के सचिव दिनेश ठक्कर ने बताया की बोरिंग स्थल पर नया मोटर लगाये जाने के बाद क्षेत्र में पुनः बंद पड़ी जलापूर्ति शुरु कर दी जायेगी, उन्होंने बताया कि नया मोटर एंव पाईप आदि लगाने में एक सप्ताह का समय लग सकता है, विदित हो कि जलापूर्ति योजना के संचालन आदि को लेकर बाघमारा ठाकुरबाड़ी में स्थानीय नागरिकों की हुई एक बैठक हुई, जिसमे जल के ग्राहकों के मासिक शुल्क आदि पर चर्चा किया गया, जल ग्राहकों को उचित ढंग से पानी मिले, इस बारे में भी पर भी चर्चा किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news