बाघमारा शिशु विधा मंदिर में विजय दिवस मनाया गया

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में शनिवार के दिन विजय दिवस मनाया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेट महेश कुमार पाठक उपस्थित थे, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वस्थ एंव अनुशासित रहने पर बल दिया, इस मौके पर विधालय प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य माघव सिंह, योगेन्द्र सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित थे, कार्यक्रम में अधिकारियों का परिचय आचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम की भूमिका पर विधालय के उपप्राचार्य समरेन्द्रु साहू ने प्रकाश डाला, इस मौके पर मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग कार्यवाह उदय शर्मा ने विजय दिवस के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को युद्धबंदी बनाकर आत्मसमर्पण के लिए विवश कर दिया था, कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आचार्य चंद्रिका पांडे ने किया। संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news