बाघमारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष कांग्रेस ने दिया धरना

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम एंव प्रदेश कांग्रेस के निर्देशा नुसार प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया, इस धरना के मौके पर बिशेष तौर पर उपस्थित कांग्रेस के जिला महामंत्री अक्षयवर प्रसाद ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश में डा अजय कुमार एंव देश में युवा नेता राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान दिये जाने से कांग्रेस समर्थकों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है, प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश में एक नई उर्जा के साथ उभरेगी, इस धरना को संबोधित करते हुए बाघमारा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लगनदेव यादव ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष एंव राष्ट्र अध्यक्ष से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को लाभ पहंचेगा, उन्होंने कहा कि पार्टी के बिस्तार के लिए ग्रामीण इलाको में कार्यक्रम निर्धारित कर चलना होगा, ग्रामीण एंव आम जनता के हित में लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिए साथ चलना होगा, तभी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा, इस धरना कार्यक्रम को डा अंबिका सिंह, अधिवक्ता मिश्रीलाल, संतोष दास, इंदल कुमार, देवी शर्मा, मनोज साव, बिनोद नापित, प्रो टी पी पांडेय, सुखदेव महतो, सदानंद तिवारी, लखन श्क्रियासन आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम में सुदामा रजक, अशोक भूईंया, अखिलेश प्रसाद, रवि कुमार भूईंया, अनिल कुमार भूईंया, राजू कुमार, संजय सिंह, सुषमा देवी, उर्मीला देवी, नवलेश कुमार, भुनवा देवी, बच्चन यादव, उमेश कुमार, शिवम शर्मा, मंटू पाठक, मन्नू भूईंया समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर ठाकुर ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news