
गुमला (झारखण्ड) : गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआई के नाम पर संवेदकों से लेवी वसूली करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, सिसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव से उन्हें गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि इनके पास से लेवी की रकम, धमकी देने में इस्तेमाल सिम और मोबाईल बरामद किया गया है|