
बाघमारा : बाघमारा के प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया के कार्यालय में बाल विकास परियोजना से संबंधित समस्याओं के निदान के लिये विचार-विमर्श किया गया, उक्त बैठक में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे नये-नये योजनाओं की लाभ आम नागरिकों को कैसे मिले, इसके साथ ही उक्त योजनाओं का संचालन उचित ढंग से किया जा सके, आम नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए प्रखंड प्रमुख ने बैठक में उपस्थित सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली लाभ को अपने स्तर से सेविकाओं के द्वारा घर-घर मे जानकारी दी जाए, ताकि आम आदमी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें, इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन हेतू समीक्षात्मक बैठक प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को दिन निर्धारित किया गया है, जिसमें बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं पंचायत के समस्याओं का समाधान किया जा सके, उन्होंने कहा कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में सभी सुपरवाइजर की उपस्थिति अनिवार्य है, इस मौके पर उपस्थित सुपरवाइजरों द्वारा प्रमुख को यह जानकारी दी गई की विकलांग प्रमाण पत्र नागरिकों के पास नही रहने के कारण वे लोग कई योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है, इसपर प्रमुख द्वारा आष्वाशन दिया गया कि वे अपने स्तर से धनबाद के उपायुक्त से बात कर बाघमारा प्रखंड में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु केम्प लगाने की बातें रखेंगी, उक्त बैठक में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर हेमलता रजक, हेमा कुमारी, जयश्री शर्मा, खुशनुहा बेगम, कुमारी शिखा, प्रीति कुमारी, किरण कुमारी, मंजू कुमारी, सीमा कुमारी, कृष्णा देवी, प्रतिमा कुमारी, बिनीता पोदार, लीला देवी इत्यादि सुपरवाईजर उपस्थित थी।