बाघमारा कमल क्लब टूर्नांमेंट में मां काली, जूनियर संगम एंव राजवंश क्लब डुमरा विजयी हुए

0
fastlive news

बाघमारा : कमल क्लब लुतीपहाड़ी (बाघमारा) के द्वारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार के दिन तीन मैचों का आयोजन किया गया, जानकारी के अनुसार पहले मैच में एनयूएस क्लब बकसपुरा की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 08 ओवर में 56 रन बनाये, जबकि विपक्षी टीम मां काली क्लब लालबंगला ने 5.1 ओवर में 02 विकेट गंवाकर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच बंटी सिंह को दिया गया, दुसरे मैच में आर इलेवन क्लब माटीगढ़ा ने निर्धारित 08 ओवर में 58 रन बनाये, जबकि जूनियर संगम क्लब भीमकनाली ने 7.1 ओवर में लक्ष्य के रन को पारकर मैच जीत लिया, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार अनुज कुमार को दिया गया, तीसरे अंतिम मैच में डेको हिल्स फुलारीटांड़ की टीम ने निर्धारित ओवर में 76 रन बनाया, जबकि राजवंश क्लब डुमरा की टीम ने 7.1 ओवर में दिये गये लक्ष्य को पारकर मैच जीत लिया, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मनीष कुमार को दिया गया, इन तीनों मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार वितरण का कार्य बाघमारा प्रखंड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया एंव प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता ने किया, इस मौके पर आयोजन कमल क्लब समिति के सत्यनारायण पांडे, बंटी हरि, जयंत पांडे, अशोक यादव, नवीन चौहान, अरूण वर्णवाल, विनय पांडे, अर्जुन पांडे, शशिकांत, नीरज, आनंद, अरविंद, इंद्रजीत व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news