
धनबाद : कतरास स्थित रानी बाजार स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव मनाने को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, इस मोके पर आयोजको ने यह जानकारी दी की सिखों के दसवें गुरु साहिब गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 351 वे प्रकाश उत्सव पर एक विशाल शोभा यात्रा 07 जनवरी दिन रविवार को धनबाद बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा से निकलेगी, यह शोभा यात्रा मटकुरिया, केंदुआ, लोयाबाद, अंगार पथरा होते करीब 12:30 बजे कतरास स्थित नदी किनारे सूर्य मंदिर के प्रांगण में पहुंचेगी, उसके बाद शोभा यात्रा पैदल मेन रोड होते खेमका पेट्रोल पंप के बगल से रानी बाजार गुरुद्वारे में करीब 3:00 बजे समाप्त होगी, इस मोके पर यहाँ गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा, शोभा यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में निकलेगा, गुरु ग्रंथ साहब के आगे पांच प्यारे पांच निशानची आगे-आगे चलेंगे, शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण जयपुर से आए गतका पार्टी और अमृतसर पंजाब मिलिट्री बैंड और गोमो से आये अनाथ बच्चे जो एक संस्था के द्वारा डी नोबिली स्कूल में पढ़ाई जाते हैं, उनके द्वारा बांसुरी बैंड और कतरास ज्ञान शिशु मंदिर के बच्चों की बैंड आकर्षण का केंद्र होगी, शोभा यात्रा में धनबाद जिला से कोने-कोने से हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल होंगे, प्रेस वार्ता में शोभा यात्रा आयोजन समिति के के संयोजक सह बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, हरबंस लाल गंभीर, इंदर सिंह, सोनी सिंह, बलवीर सिंह, गुरदीप सिंह, रिकी सिंह, प्रीत कमल सिंह, हरप्रीत सिंह, अंकित सलूजा, हरजिंदर सिंह, मनोज गंभीर और समाज के कई लोग उपस्थित थे|