
बाघमारा : संकल्प भारत के द्वारा बरोरा क्षेत्र के सिंदुआरटांड़ गांव में स्थित तालाब के किनारे जलसहिया मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया, इस मौके पर बिशेष तौर पर उपस्थित बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के अग्रज शत्रुघ्न महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संकल्प भारत प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के अभियान की सफलता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, निश्चित तौर पर संस्था का स्वच्छता के प्रति घर-घर में चलाये जा रहे शोचालय का निर्माण का कार्य काफी सराहनीय है, इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जलसहिया को प्रधानमंत्री के इस अभियान को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का आगाज किया, उन्होंने इस मौके पर उपस्थित जलसहिया को नये वर्ष की बधाई दी, इस मौके पर संस्था के सचिव गोपाल सिंह एंव अध्यक्ष चितरंजन पांडेय ने आंगुतक सभी अतिथियों का स्वागत किया, इस मौके पर उपस्थित जलसहिया एंव बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर श्रमिक संगठन एटक के बरोरा क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, पीएचईडी के कनीय अभियंता प्रमोद सिंह, एन एस भटटाचार्य, सुनील कुमार, जेएसएस परशुराम सिंह, हेमलाल मिस्त्री, गौतम कुमार, दीपक कुम्हार, दिलखुश अंसारी, समशाद, तौकीर रहमानी, राजू लोहार, हातिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, उपेन्द्र चौहान, तन्नू अंसारी, हाकीम मियां, अशोक, लक्ष्मण साव, नीलकंठ मिस्त्री, असातन खातन, खुदजां, सोनी देवी, हादिसा, मुन्नी देवी, सावित्री देवी इत्यादि उपस्थित थे।