
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने बाघमारा स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय बाघमारा का औचक निरीक्षण किया, जानकारी के अुनसार उक्त विधालय का निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने विधालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं से पढ़ाई आदि को लेकर समस्या के बारे में पूछताछ की, प्रमुख ने विधालय की व्यवस्था के बारे में छात्राओं से जानकारी ली, उक्त विधालय में पढ़ाई या फिर आवासीय सुविधा को लेकर प्रमुख ने बिस्तार से छात्राओं से पूछताछ की, प्रमुख ने इस दौरान छात्राओं को दिये जाने वाले पौषक आहार ठंड को लेकर पुख्ता इंतजाम की भी जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने विधालय की प्रधानाध्यापिका से बढ़ती ठंड को देखते हुए छात्राओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, निरीक्षण के पश्चात् प्रमुख ने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर भी नोट करवाया दिया ताकी भविशय में कभी भी यदि कोई छात्रा को किसी भी तरह की समस्या हो तो वो उनसे सीधा संपर्क कर सकें।