
लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र में हटिया बाजार झारखंड मोड़ के समीप 40 धौड़ा बस्ती में मंगलवार की रात्रि चोरों ने सुरेश मलाह के आवास में चोरी का प्रयास किया, परन्तु माँ की तबियत खराब होने के कारण उनके घर वाले जागे हुए थे, आवाज की भनक लगते ही घर वाले ने हिम्मत से अगल-बगल शोर मचाया, तो चोरों को भागना पड़ा, घटना की सूचना मिलने पर लोयाबाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है, आये दिन आपराधिक घटनाए होने से इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है, लोग पुलिस को कोस रहे हैं, गड़ेरिया वाटर प्लांट में हुई चोरी के मामले का अभी तक उदभेदन नही हो पाया है, जिस कारण चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ हैं, लोयाबाद पुलिस मूकदर्सक बनी हुई है|