
बाघमारा : पंचायत समिति संघ बाघमारा द्वारा माननीय विधायक ढुलू महतो को पंचायत समिति को वित्तीय अधिकार देने हेतु विधानसभा के बजट सत्र में पंचायत समिति सदस्य का पक्ष रखने के लिए ज्ञापन दिया गया, मालूम हो की अभी कुछ दिन पूर्व ही बिहार सरकार द्वारा पंचम राज्य वित आयोग के जरिए पंचायत समिति को वित्तीय अधिकार दिया गया है, इससे पुर्व समिति सदस्यों ने पत्र के माध्यम से प्रखण्ड से लेकर राज्य तक धरना प्रदर्शन करके अपना पक्ष रखा, परन्तु अभी तक पंचायत समिति के मांग पर सरकार ने कोई विचार विमर्श नहीं किया है, सरकार हर बार 14वीं वित का हवाला देकर पंचायत समिति को वित्तीय अधिकार देने में आनाकानी कर रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के पास 14वीं वित के आलावा और भी कई योजना है, जिससे पंचायत समिति को वित्तीय अधिकार दिया जा सकता है, जैसे राज्य वित आयोग, राज्य संपोषित निधि, राज्य अनावध निधि, इस मौके पर संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, बलिराम चौहान, बैजनाथ प्रसाद, गीता देवी, सुशील गुप्ता, मो0 रियाजुद्दीन, प्रीति राय, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, इन्दु देवी, राजन महतो के आलावा अन्य समिति सदस्य भी उपस्थित थे|