लड़कियों की शिक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध-ढुल्लू महतो

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड का रघुवर सरकार लड़कियों को शिक्षित करने के लिए कटिबद्ध है, उन्होंने कहा की गरीबी एंव अभाव के कारण झारखंड की बेटी अब अशिक्षित नहीं रहेगी, उक्त बातें उन्होंने बाघमारा के बड़ा पांडेडीह में झारखंड बालिका आवासीय विधालय की आधारशिला रखे जाने के मौके पर कही, मालूम हो कि अभी झारखंड बालिका आवासीय विधालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के बगल में चलाया जा रहा है, जहां जगह की कमी है, विधायक ने कहा कि यहां की बेटियां हौसला और पंख रखे, इन पंखों को आपका विधायक भाई, बेटा उड़ान देगा, विधायक ने कहा कि आपके आशीर्वाद से ही हम विधायक बने हैं, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को तभी धन्य मानूंगा, जब मैं आपलोगो की सच्ची सेवा में खरा उतरूंगा, उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि पेयजल, बिजली, आवास एंव भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना, यह सपना है, इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य दिखने लगा है, उक्त सभा को बाघमारा प्रखंड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, बीईईओ महावीर पासवान, कमलकिशोर राणा, खानूडीह पंचायत के मुखिया गोपाल महतो, नदखरकी के मुखिया जीतन भूईंया आदि ने संबोधित किया, इस मौके पर भाजपा समर्थक बच्चू राय, भास्करसेन गुप्ता, शम्मी शर्मा, बबलु अंसारी, अमजद खान, बबलू मिश्रा, राजू शर्मा, संतोष चौधरी, बिनोद रवानी, मिराज अंसारी, डिल्लू बहादुर, चंदन यादव, छोटू इत्यादि मुख्य तौर पर उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news