
बाघमारा : तोपचांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामाकुंडा पंचायत के आमटांड गांव में बैसिल कम्पनी के एजेंट फरीद अंसारी की पत्नी (34 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई, मृतका के भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालो पर लगाया है, सुचना पाकर मोके पर बाघमारा के डीएसपी बहामन टूटी, थाना प्रभारी शिव पूजन बहेलिया, पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो, विकास महतो, दयानंद प्रमाणिक, मुखिया परशुराम महतो आदि पहुचे, जानकारी के अनुसार मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है, महिला का मायका नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो गांव में है,