
लोयाबाद : करकेन्द स्थित जनता पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में महिला सोनी देवी(55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, सोनी देवी पति अकल केवट के साथ चितरपुर से स्कूटी में झरिया लड़का देखने जा रही थी, इसी दौरान अचानक करकेन्द मे ट्रक संख्या JH10AC 3159 के चपेट में आकर सोनी देवी की मौके पर मौत हो गयी, बताया जाता है की सुबह 6 बजे अपने घर चितरपुर से स्कूटी से अपने लड़की के लिए लड़का देखने झरिया निकले थे, घटना से आक्रोशित आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया, घटना की सूचना मिलने पर पुटकी पुलिस घटना स्थल पहुचीं और लोगो को शांत कर जाम हटाया, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर चालक और खलासी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया, घटना के बाद मृतका के पति रो रो कर बुरा हाल है|
