केंदुआडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
fastlive news

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  केन्दुआडीह में स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सक्रिय सहयोग से एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुटकी अंचल अधिकारी सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी  विकास आनंद ने रक्तदान कर किया। रक्तदान शिविर के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केन्दुआडीह में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके प्रति संवेदनशीलता और देखभाल का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने  में सीएचसी केन्दुआडीह के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news