
बाघमारा : बरोरा एंव बाघमारा पुलिस की तत्परता से डीजल एंव टेंकर के साथ अपराधी धरे गये, जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात्रि बरोरा थाना क्षेत्र के ब्लॉक दो के केकेसी लिंक साईडिंग में अपराधियों के एक दल ने ट्रांसपोर्टर संजय उधोग के कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर वहां खड़ी डीजल भरी एक टेंकर को अपने कब्जे में ले लिया तथा अपराधी भाग खड़े हुए, इस घटना के बाद संजय उधोग के कर्मियों ने कंपनी के मैनेजर रवि चालाना को घटना की खबर दी, इसके बाद बरोरा व बाघमारा पुलिस को घटना की सूचना दिये जाने के बाद दोनों थाना की पुलिस इस मामले में रेस हो गई, पुलिस ने तत्काल घटना एंव अपराधियों के हुलिया आदि की जानकारी मिलने के बाद डोमचलकरों बस्ती के मनोज महतो के आवास में छापा मारा, पुलिस ने उसके घर के बाहर खड़े टेंकर को डीजल के साथ जब्त कर लिया, इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को हिरासत में लिया है।