
बाघमारा जोन : भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल द्वारा अंगार पथरा दो नंबर बालू बकंर के पास अध्यक्ष पप्पू सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रुप से बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित थे, विधायक के समक्ष कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और विधायक ने वहां की मूल-भूत समस्या पानी की समस्या को 48 घंटे के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया, साथ ही मंदिर की चारदीवारी कब्रिस्तान की चारदीवारी और श्मशान घाट के चारदीवारी का निर्माण बहुत जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया, विधायक ने जनता से आह्वान किया कि वह कोई भी समस्या हो उनसे संपर्क कर सकते हैं उनकी समस्या का समाधान करने का दायित्व हमारा है और मैं उसे पूरा करूंगा, कार्यक्रम में बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, प्रवीण शर्मा, श्रीकांत सिंह, अर्जुन भुइयां, प्रदीप पांडे, भरत शर्मा, टिंकू अंसारी, गट्टू जयसवाल, संटू गुप्ता, किशोरी चौहान, पिंटर शर्मा, ब्रजेश पांडे, कमलेश पाठक, कैलाश हाडी, राजेंद्र भुइयां, शबनम खातून, मुनिया देवी, फूल कुमारी आदि उपस्थित थे