मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

0
fastlive news

नई दिल्ली : लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने पिछले साल मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन को लांच किया था. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए रखी थी. वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रुपए की कटौती की है. 3,000 रुपए की यह कटौती आफलाईन रिटेल स्टोर्स के साथ ही आनलाईन शॉपिंग साइट्स पर भी उपलब्ध है. इसके अलावा इस छूट के बाद अमेज़न इंडिया पर जहां मोटो ज़ेड2 प्ले का प्राइज़ 22,491 रुपए दिखाया गया है वहीं अन्य साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन 22,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है. ये दोनों ही वेबसाइट मोटो ज़ेड2 प्ले की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर के साथ ही अन्य स्कीम भी उपलब्ध करा रही है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन दी गई है. फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसैसर दिया गया है. इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा डुअल टोन फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का है. वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news