
बाघमारा : बाघमारा विधायक ढुलु महतो ने गुरुवार को धनबाद मे अस्पताल मे जाकर घायल पार्षद नंद दुलाल सेन गुप्ता से जाकर मिले, तथा उनका हालचाल जाना, डाक्टर से मिलकर स्थिति की जानकारी ली, विधायक ने घटना की तीव्र निंदा की, उन्होंने कहा की समाज के हित मे कार्य करने वालों को हमेशा अपना लहु देना पड़ता है, उन्होंने प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी अस्पताल जाकर सेनगुप्ता का कुशलक्षेम जाना और घटना की तीव्र निंदा की|