
बाघमारा : बाघमारा कोयलांचल क्षेत्र में 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, इस मौके पा क्षेत्र के शेक्षानिक संस्थानों, स्कूल, कालेज, सरकारी एंव गैरसरकारी कार्यालयों आदि में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नमन किया गया, इस मौके पर बाघमारा ब्लॉक में प्रमुख, बाघमारा थाना में प्रभारी महेशवर रंजन, बाघमारा सीएचसी में डा मनीश कुमार, बाघमारा एक्सचेंज के सामने एटक नेता बैजनाथ यादव, बाघमारा हाईस्कूल में प्राचार्य एस के पांडेय, सरस्वती शिशु विधा मंदिर में समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, बाघमारा कालेज में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, बीआरसी भवन में शिक्षा पदाधिकारी कमलकिशोर राणा, ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम आर के सिंह, बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएम चितरंजन कुमार, मधुबन वाशरी में पीओ भगवान प्रसाद, ब्लॉक दो कोलियरी कार्यालय में पीओ एस के सिन्हा, बरोरा थाना में प्रभारी गजेन्द्र पांडेय, बरोरा डीएवी में प्राचार्य, डुमरा डेफोडिल्स में प्राचार्य एस नापित, डुमरा स्थित नेताजी सुभाष स्कूल में प्राचार्य बनारसी रजक, पंचायत कार्यालय डुमरा में मुखिया नम्रता सिंह, बाघमारा विवेकानंद स्कूल में प्राचार्य लखन महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इस मौके पर क्षेत्र के कई विधालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।