
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को राजभवन से कांटा टोली पथ को स्मार्ट बनाए जाने सहित नगर विकास विभाग की नौ अहम योजनाओं का शिलान्यास किया, इन सभी योजनाओं पर 243.60 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है, इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, शहरों पर बढ़ती जनसंख्या का दवाब है, यातायात, आवास, जलापूर्ति, स्वास्थ्य यहां री बुनियादी समस्या है, इसे हल करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं, पीएम मोदी का सपना है कि 2022 तक कोई गरीब बेघर न रहे, टीम झारखण्ड इस सपने को साकार करने में लगी है, नगर विकास मंत्री श्री सी.पी. सिंह, विधायक डॉ. जीतूचरण राम, मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री कमाल खां, विकास आयुक्त श्री अमित खरे, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे|