बाघमारा की धरती ज्यादा देर तक कोई गर्मी बर्दास्त नहीं करती : रविन्द्र कुमार पांडेय

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा की धरती ज्यादा देरतक कोई भी गर्मी बर्दास्त नहीं कर सकती, उक्त बातें गिरीडीह के सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने बुधवार को जमुनिया नदी के किनारे आयोजित पार्टी के वनभोज सह मिलन समारोह  में कही, सांसद ने कहा कि कोई स्वयं को राजा कहता है, लेकिन जब प्रजा ही नहीं रहेगी, तो फिर राजा कैसा, सांसद ने बाघमारा की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाघमारा में पोल्यूशन ज्यादा हो गया है, चिटाही में घटित घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो प्रशासन को तय करना है, प्रशासन इस मामले की जांच कराये, सांसद ने कहा कि बाघमारा की जनता अगर अपने को ठगा महसूस कर रही है, तो इसका जवाब आने वाले चुनाव में दें, उन्होंने कहा कि संस्कार किसी को भी घर में मिलता है, इसके लिए कोई यूनिवर्सिटी नहीं है, सांसद ने कहा कि तीन बर्षो में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है, सांसद ने मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आहवाण किया, उक्त वनभोज समारोह में कई श्रमिक संगठन के नेताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर लगनेदव यादव, देवी शर्मा, गोपाल मिश्रा, प्रो टी पी पांडे, उमाकांत तिवारी, छोटन रवानी, जावेद रजा, डुमरा दक्षिण पंचायत की मुखिया नम्रता सिंह, कांड्रा पंचायत के मुखिया चक्रधारी महतो, बहियारडीह पंचायत की मुखिया गिरजा देवी, झींझीपहाड़ी पंचायत के मुखिया सुरेश महतो, पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर रवानी, सांसद प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय, सुरेश नापित, शैलेन्द्र सिंह,  आदर्श गुप्ता, सुरेश साव, विश्वनाथ साव आदि मुख्य तौर पर उपस्थित थे, समारोह का संचालन संजय पांडे एंव अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा अमरनाथ सिंह ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news