
लोयाबाद : धनबाद हिंदू समाज पार्टी, गौ रक्षा दल, विहीप, बजरंग दल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से कासगंज में मारे गए अभिषेक गुप्ता (चंदन) की याद में रणधीर वर्मा चौक धनबाद से कैंडल मार्च निकाल विभिन्न क्षेत्रों का भ्रम किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया, कैंडल मार्च में लोयाबाद, कनकनी, धनबाद आदि विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए, कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग किया की सरकार चंदन के हत्यारे को अविलंब फांसी दी जाए, इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से गौरव झा, आकाश गुप्ता, सुमन शर्मा, विवेक, विनय चौहान, राजू चौधरी, पप्पू चौधरी, उमेश चौहान, राजेश चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे|