
बाघमारा जोन : धनबाद-कतरास-चन्द्रपुरा रेल दो या जेल दो के आंदोलन के तहत पार्षद विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में आंदोलनकारियो ने सिजुआ पहुंचे बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक को काला झंडा दिखा कर विरोध प्रकट किया, गोस्वामी ने कहा बीसीसीएल प्रबंधन द्धारा साउथ गोविन्दपुर के अग्नि प्रभवित क्षेत्र में कोयले के परिवहन के लिए रेल मालगाड़ी चलाना क्या खतरनाक नहीं है, क्या इंजन के चालक का जीवन का महत्व नहीं?