
नई दिल्ली : लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने अपना एक शानदार स्मार्टफोन लांच कर दिया है, इस बार कंपनी ने अपना ‘मोटो एक्स4’ बाजार में लांच किया है, बता दें कि मोटो एक्स4 का 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में लांच किया.
–फीचर्स—
इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और आठ मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो ‘ड्यूअल ऑटोफोकस पिक्सल’ टेक्नॉलजी से लैस है, इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो लो-लाइट मोड से लैस है, इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080 गुणा 1920 पिक्सल) का एलटीपीएस आईपीएस डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 424 पीपीआई है और यह कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा से लैस है. यह डिवाइस मोटो की फीचर के साथ है, जो यूजर्स को पासवर्ड-सुरक्षित वेबसाइटों को फोन या लैपटॉप पर एक्सेस मुहैया करता है|