
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के सभागार में शोचालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्धेश्य से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के डीडीसी कुलदीप चौधरी उपस्थित थे,डीडीसी ने बैठक में उपस्थित पंचायतों के मुखिया एंव जलसहिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना शोचालय निर्माण के कार्य में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी, उन्होंने कहा कि जिस किसी भी पंचायत का रिपोर्ट शोचालय निर्माण के मामले दोषी पाया जायेगा, वैसे पंचायतों के मुखिया एंव जलसहिया पर कारवाई की जायेगी, उन्होंने प्रखंड के कई पंचायतों का स्वयं एंव बीडीओ के द्वारा स्पॉट जांच कराये जाने की बातें कही, डीडीसी ने शोचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने एंव त्रृटियों की शिकायत मिलने पर कई पंचायतों के जलसहिया को हटाने की अनुसंसा की, उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से कम यूसी (उपयोगिता प्रमाण पत्र) वाले पंचायतों पर विभाग के द्वारा तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, उन्होंने बैठक में उपस्थित कई मुखिया एंव जलसहिया को शोचालय निर्माण के कार्य में फोटो अपलोड में त्रृटि पाये जाने पर फटकार लगायी, बैठक में उपस्थित जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी (डीपीआरओ) चरणजीत सिंह ने बताया कि डीडीसी के द्वारा प्रखंड के पांडेडीह के सिंगड़ा पंचायत, राजगंज के बगदाहा पंचायत, रघुनाथपुर के गुदरीडीह़ के जलसहिया को हटाने की अनुसंसा की गई है, उन्होंने बताया कि डुमरा उतर, निचितपुर, जमुआटांड़, पत्थरगढ़िया अिद पंचायतों में शोचालय निर्माण की जांच का जिम्मा बीडीओ को दिया गया है, जबकि कुछ पंचायतों में वे स्वयं जाकर स्थल जांच करेगें, उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी तक प्रखंड के डुमरा दक्षिण, हरिना, रेंगूनी, मोहलीडीह आदि पंचायतों को ओडीएफ करने के लिए प्रयास जारी है, बैठक में बीडीओ रिंकू कुमारी, पीएचडीई अभियंता प्रमोद सिंह, कोर्डिनेटर सुदीप दता, कांड्रा पंचायत के मुखिया चक्रधारी महतो, डुमरा दक्षिण की मुखिया नम्रता देवी, झींझीपहाड़ी पंचायत के मुखिया सुरेश महतो, खानूडीह पंचायत के मुखिया गोपाल महतो, राजगंज के मुखिया रवीन्द्रनाथ डे, माटीगढ़ा की मुखिया मंजू देवी, लुतीपहाड़ी के मुखिया नरेश गुप्ता, नदखरकी के मुखिया जीतन भूईंया, हरिना के मुखिया तेजू महतो, केसरगढ़ा के मुखिया राजू रजक एंव अन्य मुखिया तथा जलसहिया उपस्थित थे।