झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए धनबाद चलो के नारे के साथ आज कार्यकर्ताओ ने जुलुस निकाला

0
fastlive news

बाघमारा : धनबाद में 04 फ़रवरी को आयोजित झामुमो के  46 वाँ स्थापना दिवस समारोह में धनबाद चलो के नारो के साथ आज कार्यकर्ताओ ने रामकनाली, केशलपुर, सलानपुर, काँटा पहाडी, अंगारपथरा, झींझी पहाडी, लसकरीटांड, मोदीडीह, झारखोर, गुंदलीबेडा, गौशाला, निचितपुर, कतरास आदि दर्जनो गांवो का भ्रमण कर हजारो की संख्या में शामिल होने का अनुरोध लोगो से किया, इस निमित कतरास स्थित कार्यालय में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई, बैठक में कहा गया कि इस समारोह में बाघमारा विधान सभा क्षेत्र से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे, समर्थक महुदा, कपुरिया, पुटकी, डुमरा, नवागढ, छाताबाद, सिजुआ, कतरास, बाघमारा, कांको, शक्ति चौक के रास्ते रैली के शक्ल में गोल्फग्राउण्ड पहुचेगी, डीसी लाईन चालु करो की मांग गुरूजी एवं हेमन्त सोरेन से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति से मिलने एवं व्यापक आंदोलन का अपील करेंगे, बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता कंचन महतो, निरंजन महतो, साधन महतो, अधिवक्ता भैरव नाथ महतो, रंजीत महतो, मोना महतो, माणिक महतो, शिबु मांझी, काली सिंह, राजकुमार चौहान, राजु खान, बचन सोनार, रणधीर महतो, बिसु मोदक, मीरा दास, रघु कुम्हार, महाबीर कुम्हार, जितेंद्र दुबे, सुरेश बाउरी, अरूण दास, जगन्नाथ सोना इत्यादि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news