विधायक पर जानलेवा हमला तीन लोगों हुए गिरफ्तार

0
fastlive news

पटना (बिहार) : बेगूसराय जिला के बखरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक उपेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इस घटना में राष्ट्रीय जनता दल विधायक तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनसे बात कर रहा एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था, बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने शनिवार को बताया कि राजद विधायक पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान समस्तीपुर के हसनपुर निवासी अभय कुमार चौधरी, राजू चौधरी व बेगूसराय निवासी राजू चौधरी के रूप में की गई है, उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, इनके पास से दो देशी पिस्तौल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है, पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है, उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात राजद विधायक उपेंद्र पासवान गढ़पुरा थाना के कुम्हारसो गांव स्थित अपने आवास के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने विधायक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी, इस घटना में विधायक बच गए, मगर एक व्यक्ति घायल हो गया था, इस घटना के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news